बजट 2026 में टेक्सटाइल सेक्टर को बड़ा समर्थन, कई नई योजनाओं की घोषणा

केंद्रीय बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टेक्सटाइल सेक्टर को मजबूत करने के लिए कई अहम योजनाओं की घोषणा की है। रेशम, ऊन समेत प्राकृतिक, मानव निर्मित और आधुनिक फाइबर में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के उद्देश्य से नेशनल फाइबर स्कीम शुरू की जाएगी।


इसके अलावा, टेक्सटाइल क्षेत्र में कौशल विकास और आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्थ-2.0 योजना लाई गई है, जिससे मेगा टेक्सटाइल पार्कों के विकास को गति मिलेगी। खादी और हथकरघा को सशक्त बनाने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल की भी घोषणा की गई है।


सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से टेक्सटाइल उद्योग का विस्तार होगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और पारंपरिक भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *