बजट 2026 में किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं, आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस

केंद्रीय बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों की आय बढ़ाने को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। बजट में 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास के जरिए मत्स्य पालन क्षेत्र को मजबूत करने का ऐलान किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।


इसके अलावा, पशुपालन क्षेत्र में उद्यमशीलता विकास पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें। सरकार ने यह भी लक्ष्य रखा है कि भारतीय काजू और कोको को वर्ष 2030 तक प्रीमियम वैश्विक ब्रांड के रूप में विकसित किया जाए।


सरकार का मानना है कि इन पहलों से कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा, किसानों की आमदनी में सुधार होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *