
दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमतों में बीते दो कारोबारी दिनों में तेज़ उछाल देखने को मिला है। इस दौरान सोने के दाम करीब ₹12,400 बढ़कर ₹1,65,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गए हैं।
मार्केट एक्सपर्ट जितिन त्रिवेदी के अनुसार, सोने में तेजी की बड़ी वजह इसका मजबूत बुल केस बना रहना है। उन्होंने बताया कि दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीदारी की जा रही है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
इसके अलावा, बढ़ते जियो-पॉलिटिकल जोखिम और निवेशकों की ओर से पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन की मांग भी सोने के दामों को ऊपर ले जा रही है। अनिश्चित वैश्विक माहौल में निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।
इन्हीं कारणों से आने वाले समय में भी सोने की कीमतों में मजबूती बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
